फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गांधी जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान

Thu, 02 Oct 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी22-भगवानपुरा में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते हुए। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
जींद। भड़ताना गांव में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सरपंच सुखबीर नरवाल की अध्यक्षता व अटल सेवा समिति के अध्यक्ष पर्यावरण मित्र संदीप भड़ताना के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसे हर साल गांधी जयंती के अवसर पर चलाया जाता है। इसी दिन भाजपा ने स्वच्छता अभियान शुरू किया था। कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक रामफल मोरखी ने मुख्यातिथि रहे। इस दौरान देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी नमन किया। रामफल मोरखी ने कहा कि स्वच्छता हमारी दिनचर्या में होनी चाहिए। अनिता जामनी जिला सचिव भाजपा ने बताया कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री देश की महान विभूति थे। इस मौके पर पवन कटारिया, प्रदीप भड़ताना, मनीष जामनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें