फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जन औषधि दिवस पर आज होगा जन औषधि केंद्र का उद्घाटन

विज्ञापन
06जेएनडी03-नागरिक अस्पताल में स्थित जन औषधि केंद्र का फोटो, जिसका शुक्रवार को उद्घाटन किया जाएग - फोटो : mathura
विज्ञापन
जींद। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में जन औषधि केंद्र बन कर तैयार है और इसका उद्घाटन सात मार्च को जन औषधि दिवस पर किया जाएगा। प्रथम स्तर पर जन औषधि केंद्र के लिए 100 तरह की दवाओं की उपलब्धता कराई गई है। इसे समय के साथ-साथ बढाया जाएगा। हर वर्ष सात मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जाता है। ऐसे में इसी दिन इस जन औषधि केंद्र का उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण भी सुनाया जाएगा। फिलहाल केंद्र को चलाने के लिए कमेटी गठित कर दी गई है और फार्मासिस्ट की भी नियुक्ति कर दी गई है। जन औषधि केंद्र को अस्पताल प्रशासन खुद चलाएगा।
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र को शव गृह के निकट सीएससी के पास 120 स्क्वायर फीट की खाली जगह में बनाया गया है। केंद्र के साथ ही आधार कार्ड सेंटर भी है। इससे यहां आने वाले लोगों को केंद्र के बारे में जानकारी देने की जरूरत नहीं होगी। प्रारंभिक स्तर पर 100 तरह की दवाएं ही यहां रखवाई गई हैं। ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में जन औषधि केंद्र पर 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध होंगी। यह जेनेरिक दवाएं होंगी जो सीधे खरीदार तक पहुंचेंगी। सरकार की ओर से इन दवाओं की कीमत खुद तय की जाती है। जेनेरिक दवाओं का असर डोज और इफेक्ट्स ब्रांडेड दवाओं की तरह ही होते हैं।
नागरिक अस्पताल में हर रोज लगभग 1500 से ज्यादा की ओपीडी होती है। नागरिक अस्पताल में मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी जाती है। कई बार दवाइयां खत्म हो जाती हैं तो लोगों को बाहर की दुकानों से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं। अब जन औषधि केंद्र पर मरीजों को बाहर से मिलने वाली दवाइयां सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


जन औषधि केंद्र को स्वयं चलाएगा अस्पताल प्रशासन
नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने बताया कि जन औषधि केंद्र बन कर तैयार हैं। इसका सात मार्च को उद्घाटन किया जाएगा। प्रधानमंत्री के विजन अनुरूप ही पूरे भारत वर्ष में जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। इसी कड़ी में जींद अस्पताल में भी जन औषधि केंद्र खोला गया है। बाकायदा जन औषधि केंद्र पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें आमजन को जागरूक किया जा रहा है कि दवा जन औषधि केंद्र से खरीदें। यहां दवाएं बहुत सस्ती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें