15जेएनडी28: बैठक में मौजूद जनवादी लेखक संघ के सदस्य। स्रोत : संगठन
जींद। बैरागी धर्मशाला में जनवादी लेखक संघ की जिला कमेटी ने स्थापना दिवस कवि सम्मेलन आयोजित कर मनाया। अध्यक्षता राममेहर खर्ब कमेरा ने की जबकि संचालन जिला सचिव मंगतराम शास्त्री ने किया।
राममेहर खर्ब ने बताया कि संगठन का उद्देश्य जनपक्षधरता, न्याय, समानता, स्वतंत्रता, बंधुता तथा मूलगामी समाज सुधार के लिए लेखन को बढ़ावा देना है। जिला सचिव ने कहा कि लेखक-कलाकार साम्राज्यवाद, पूंजीवाद, सांप्रदायिकता, जातिवाद और मानवीय गरिमा के विरुद्ध संघर्ष के संकल्प को दोहराते हैं।
कवि सम्मेलन में राममेहर सिंह, मंगतराम शास्त्री, विक्रम राही, आजाद सिंह जुलानी, सुनील सैनी ‘सीना’, गुलाब सिंह, कर्मजीत ढुल, अंकित और अनिल कुंडू सहित अनेक रचनाकारों ने देशभक्ति, सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कीं। विक्रम राही ने शहीद भगत सिंह को याद करते हुए कविता पाठ किया। वहीं अन्य कवियों ने समकालीन परिस्थितियों पर तीखे संदेश दिए। प्रदीप शर्मा ने रागनी और चमन लाल ने गजल प्रस्तुत कर माहौल को और भावपूर्ण बना दिया।