जींद। पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों की स्मृति में गांव बराह खुर्द में शहीद भगत सिंह युवा क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संगठन के युवा प्रधान साहिल खान के नेतृत्व में लगे शिविर में ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साह रहा।
विज्ञापन
35 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर चेयरमैन कुलदीप रंधावा, अशोक मलिक, राजकुमार गोयल, अजीत करसोला, सरपंच सुधीर कंवर, मोनू करसोला, रॉबिन खरब, उत्तम रोहिला और साहिल ठाकुर आदि मौजूद रहे।