फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गांव मे होगा जल चौपाल का आयोजन : रणधीर मताना

विज्ञापन
14जेएनडी31: किनाना गांव में ग्रामीणों के रणधीर मताना व अन्य। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि जल जीवन मिशन को कामयाब बनाने के लिए अब जिले में अभियान चलाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक ग्राम में जल चौपाल का आयोजन किया जाएगा। रणधीर मताना शुक्रवार को किनाना व ईंटल गांव में ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन हरियाणा सरकार व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। विभाग द्वारा इस योजना में प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 55 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य जल जीवन मिशन के तहत पानी प्रत्येक उपभोक्ता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा की लोगो को जागरूक करने के लिए अब जल एवं स्वछता सहायक संगठन द्वारा विभाग के साथ मिलकर हर गांव में जल चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गांव के सभी मुख्य लोगों को शामिल किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड व मोहल्ले से लोगो को जल चौपाल कार्यक्रम से जोड़ेंगे। जल चौपाल की रुपरेखा बनाकर पूर्व में ग्रामीणों को सूचित किया जाएगा। जल चौपाल में पेयजल सप्लाई से संबंधित समस्याओं के समाधान व मिशन को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव लिए जाएंगे। जिसकी वीडियो बनाई जाएगी व सभी रिकॉर्ड रखा जाएगा। बाद मे युवा संगठन, ग्राम पंचायत, समाजिक संस्थाओ से विभाग इन्हें हर महीने जारी रखेंगे। जल चौपाल में जल संरक्षण के साथ पेयजल जांच, आपूर्ति, रख रखाव व प्रबंधन पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें