फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किया ड्रेनों का निरीक्षण

विज्ञापन
14जेएनडी35-ड्रेन का निरीक्षण करते सिंचाई विभाग के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। बरसाती सीजन से पहले जिले से होकर गुजर रही सभी ड्रेनों और माइनरों की साफ-सफाई की जा रही है। विभाग ने सभी ड्रेनों की सफाई के लिए 30 जून की डेडलाइन निर्धारित की गई है। सिंचाई विभाग के एसई राजेश गोदारा व एक्सईएन पुनीत राय ने फील्ड स्टाफ के साथ कालवा-किनाना ड्रेन, पाली लिंक ड्रेन, गतौली एक्सटेंशन ड्रेन और जींद व जुलाना पानी प्रवाहित क्षेत्र का निरीक्षण किया और सफाई के काम को जांचा। अधिकारियों ने सफाई ठेकेदार को बरसात के सीजन से पहले सभी ड्रेनों की बेहतर तरीके से सफाई के सख्त निर्देश दिए और पानी प्रवाहित क्षेत्र में जाकर लोगों से बातचीत की। उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि जलभराव नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने ठेकेदार को 30 जून से पहले सफाई के कार्य को खत्म कर प्रोग्रेस रिपोर्ट कार्यालय में जमा करवाने के लिए कहा। एसई राजेश गोदारा ने बताया कि ज्यादा बरसात होने की सूरत में जलभराव नहीं होने दिया जाएगा। इससे निपटने को लेकर विभाग गंभीर है और इसके लिए टीम का भी गठन किया गया है। किसी तरह की दिक्कत किसानों व ग्रामीणों को नहीं आने दी जाएगी। एसई ने कहा कि ड्रेनों की सफाई के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें