जींद। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को अर्जुन स्टेडियम में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें रोचक मुकाबले हुए। 100 मीटर दौड़ में जाजवान गांव निवासी राजबाला प्रथम स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी साकेत शुभ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सुमित्रा लाठर ने बताया कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता के दौरान सौ मीटर रेस में जाजवान गांव की राजबाला प्रथम स्थान पर रही। खटकड़ गांव की सुमन ने दूसरा और कंडेला गांव की कविता ने तीसरा स्थान हासिल किया। मटका दौड़ में जुलाना खंड की सुमन पहले, सफीदों खंड की प्रेमदेवी दूसरे व जींद खंड की सुनीता ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। चार सौ मीटर दौड़ में नंदगढ़ गांव की मधु प्रथम, उझाना की काफी द्वितीय, घसोकलां गांव की पूजा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। साइकिल रेस में बिशनपुरा गांव की स्वाति ने पहला, उचाना की राजेशमनी ने दूसरा व अहिरका गांव की रेनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आलू दौड़ में नगूरा गांव की गीता ने पहला, नरवाना खंड की संतोष ने दूसरा और जुलानी गांव की सुमन ने तीसरा स्थान हासिल किया।