फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जोतराम मंदिर में जागरण और भंडारा छह मार्च को

Sun, 01 Mar 2026 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी22: जागरण का निमंत्रण विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री को देते हुए। स्रोत श्रद्धालु।
विज्ञापन
जींद। उचाना के लितानी रोड स्थित अंडरपास के पास बाबा जोतराम मंदिर में जागरण और भंडारे का आयोजन छह मार्च को होगा। भगत विनोद पांचाल, सुरेश नैन के साथ श्रद्धालुओं ने विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री को जागरण का आमंत्रण दिया।
विज्ञापन

विनोद पांचाल ने बताया कि जागरण में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री, सीएम ओएसडी वीरेंद्र बडखालसा, डीसी जींद मोहम्मद इमरान रजा, पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप कुमार मुख्य अतिथि होंगे। प्रदेश ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों से भी श्रद्धालु इस दिन पहुंचते है।

उन्होंने बताया कि शनिवार से छह मार्च तक मंदिर में निरंतर पूजा चलेगी। हर रोज नौ से पांच बजे तक हवन होगा। 5 ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ एवं पूजा संपन्न करवाई जाएगी। पूजा में बाबा जोतराम, बाबा भोलेनाथ, मां बनभौरी माता, भैरो, बालाजी हनुमान की पूजा होगी। गायत्री मंत्र, बाबा, माता का जाप करने के साथ हनुमान चालीसा का जाप निरंतर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें