फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आईटीआई के छात्रों को मिलेगा रोजगार का अवसर

विज्ञापन
29जेएनडी05 : प्राचार्य,नरेश कुमार पांचाल, जींद।
विज्ञापन
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पांच दिसंबर को आयोजित होने वाले मेगा जॉब फेयर व अप्रेंटिसशिप कम रोजगार मेला की तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्राचार्य नरेश कुमार पांचाल ने बताया कि आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में रोजगार व अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सोलर एनर्जी, ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, वेल्डिंग तथा आधुनिक विनिर्माण उद्योगों से जुड़ी कंपनियां योग्य युवाओं का चयन करेंगी। कंपनियां मौके पर इंटरव्यू लेंगी और चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिए जाएंगे।
रोजगार मेले के लिए जिला प्रशासन, आईटीआई और विभागीय टीमों की ओर से रजिस्ट्रेशन काउंटर, इंटरव्यू हॉल, प्रतीक्षा कक्ष, पेयजल और परिवहन जैसी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। वर्ग अनुदेशक मंगल सिंह ने बताया कि युवाओं को सोशल मीडिया, पोस्टर और मीडिया माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में आने वाले उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें