29जेएनडी23 : खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता हिमांशु को सम्मानित करते हुए।
जुलाना। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कुश्ती में हिमांशु लाठर ने गोल्ड मेडल जीता है। जुलाना पहुंचने पर हिमांशु लाठर को ग्रामीणों व समाजसेवियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। राजस्थान के भरतपुर में 25 से 28 नवंबर तक खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया गया था।
वहीं चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद की तरफ से हिमांशु ने कुश्ती में 68 किलो ग्राम भार वर्ग में भाग लिया। उन्होंने सेमीफाइनल में जम्मू कश्मीर के पहलवान आजाद अली को 8-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई और फाइनल मुकाबले में पंजाब यूनिवर्सिटी के पहलवान कुलदीप को 2 अंक के मुकाबले 8 अंक से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
वहीं अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश प्रवक्ता आनंद लाठर ने पहलवान हिमांशु को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद हैं कि भविष्य में भी हिमांशु ओलंपिक में मेडल जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। युवा खेलों में भविष्य सुरक्षित करने के साथ-साथ देश की तरक्की में अपना योगदान देते हैं।
बॉक्स
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में लाएंगे गोल्ड
हिमांशु लाठर ने कहा कि वह एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। पिता भगवान सिंह ने कहा कि पहले भी उनके बेटे ने कुश्ती में जिले के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत और लगन देखकर लगता हैं कि एक दिन विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड लेकर आएंगे। मौके पर मुकेश खटकड़ और श्रीभगवान सिंह भी मौजूद रहे।