जींद। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) मुख्यालय दिल्ली में लगभग 39 वर्ष की सेवा देने के बाद निरीक्षक राजपाल रंगा 30 मई को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर डॉ. बीआर अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी ने प्रधान राजेश पहलवान की अध्यक्षता में पगड़ी बांधी गई और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
सोसाइटी के पूर्व महासचिव दलबीर अल्याहन ने कहा कि राजपाल रंगा ने सेवाकाल में सेना के नियमों और सिद्धांतों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करते हुए राष्ट्र सेवा की। उन्होंने कहा कि सैनिक का सर्वोच्च कर्तव्य देश की सीमाओं, संप्रभुता और नागरिकों की रक्षा करना होता है तथा सेवा परमो धर्म के आदर्श को राजपाल रंगा ने अपने जीवन में साकार किया है।
इस अवसर पर महेंद्रपाल बिबियान, धर्मपाल सिहमार, बलवंत सिहमार, रामचंद्र जैस्ट, सतीश काजल, रोशन लाल जैस्ट, सतीश नरवाल, रामेश्वर संधू, ओमपती बिबियान, गीता नरवाल और कमलेश बिशन मौजूद रहे।