फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में स्थानीय युवाओं को मिले 5% आरक्षण : माजरा खाप

Sat, 30 May 2026 04:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी01: माजरा खाप पंचायत का प्रधान व अन्य पदा​धिकारी बैठक कर सरकार से मांग करते हुए। स्रोत
विज्ञापन
30जेएनडी01
विज्ञापन

निर्माण कार्य में तेजी लाने, लैब और आधुनिक सुविधाएं शुरू करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। गांव हैबतपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग माजरा खाप ने उठाई है। पंचायत ने सरकार से मांग की है कि मेडिकल कॉलेज में होने वाली कर्मचारियों की भर्तियों में स्थानीय युवाओं के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण निर्धारित किया जाए।
साथ ही कॉलेज का निर्माण जल्द पूरा करने की भी मांग की गई। माजरा खाप पंचायत के प्रधान गुरविंदर सिंह संधू और सचिव महेंद्र सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए गांव हैबतपुर ग्राम पंचायत ने करीब 24 एकड़ भूमि निशुल्क दी थी। वर्तमान में इस भूमि का बाजार मूल्य जिले में सबसे अधिक है।
विज्ञापन

ऐसे में गांव के लोगों काे रोजगार के अवसरों में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। खाप पंचायत के प्रवक्ता समुंद्र सिंह फोर ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सितंबर 2016 में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था। उस समय घोषणा की गई थी कि दो वर्षों के भीतर कॉलेज का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा लेकिन निर्धारित समय में केवल चहारदीवारी का कार्य ही पूरा हो पाया।
इसके बाद कई वर्षों तक परियोजना की गति धीमी रही और वर्ष 2021 में दोबारा निर्माण कार्य शुरू किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में भी मेडिकल कॉलेज का लगभग 20 प्रतिशत निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है हालांकि ओपीडी शुरू कर दी गई है लेकिन अभी तक यहां आधुनिक लैब और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों को अपेक्षित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं और अधिकांश कार्य केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित दिखाई देता है।
विज्ञापन

बाक्स
गांव की पानी निकासी व्यवस्था प्रभावित हुई
पंचायत का कहना है कि मेडिकल कॉलेज निर्माण के बाद गांव की पानी निकासी व्यवस्था प्रभावित हुई है। बरसात के दिनों में गांव की गलियों में जलभराव की समस्या बनी रहती है जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। पंचायत ने मांग की है कि जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कर इस समस्या का समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें