फोटो 11जेएनडी12-शहीदी स्मारक में पौधरोपण करते हुए रुद्राक्ष मिड्ढा और अन्य। स्रोत शहरवासी
जींद। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने अपने दिवंगत माता-पिता की स्मृति में शुक्रवार को शहीदी स्मारक में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर रुद्राक्ष मिड्ढा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान डॉ. राजकुमार गोयल, रिद्धि-सिद्धि क्लब के प्रधान सुभाष अनेजा और राजकुमार भोला सहित अन्य लोगों ने पौधे लगाए।
रुद्राक्ष मिड्ढा ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के बाद जिम्मेदारी खत्म नहीं होती, बल्कि उसके पेड़ बनने तक नियमित देखभाल करना भी जरूरी है। कार्यक्रम में सभी ने लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।
डॉ. राजेश भोला ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर वातावरण को प्रदूषण से बचाया जा सकता है। डॉ. राजकुमार गोयल, राजकुमार भोला, सीमा भोला और कार्तिक भोला ने कहा कि पेड़ मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। इनसे छाया, फल, औषधियां और लकड़ी मिलती है।
डॉ. भोला ने बताया कि शनिवार को सेवा सदन में दिवंगत माता-पिता की स्मृति में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर की थीम ‘रक्तदान व जाते-जाते नेत्रदान’ रखी गई है। रक्तदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर मनजीत भौंसला, ऊषा नारंग, अर्षति, रितेन, कमलेश और विनोद कपूर मौजूद रहे।