03जेएनडी03 : महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित करते हुए रोहताश शर्मा। स्रोत संस्था
जींद। आलन जोगी खेड़ा गांव में उद्यान विभाग की ओर से आयोजित चार दिवसीय आचार, मुरब्बा, चटनी और फल-सब्जी संरक्षण प्रशिक्षण शिविर सोमवार को समापन हुआ। इस मौके पर रोहतास शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बेहद आवश्यक है।
ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को स्वावलंबी बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं और यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम है। इस अवसर पिल्लुखेड़ा मार्केट कमेटी के चेयरमैन रोहतास शर्मा रिटोली ने प्रशिक्षण की महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सचिव भाजपा अनिता जामनी ने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत महिलाएं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण प्राप्त कर सकती हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रहे हैं जिनमें दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना प्रमुख है जिसकी पहली किस्त जारी की जा चुकी है। इस अवसर डॉ. मांगेराम, डॉ.अमित लोहान, राजेश आलन जोगी खेड़ा, महिपाल आलन जोगी खेड़ा, मनीष जामनी और पवन मौजूद रहे।