जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर कार्यशाला हुई। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता कुमारी ज्योतिका ने बताया कि आधुनिक युग में शोध और नवाचार की सुरक्षा के लिए अधिकारों की समझना जरूरी है। कार्यशाला का संचालन सोनी गोयल ने किया और डॉ. कोकीला सह संयोजिका रहीं। इस अवसर पर कुमारी बिंदु, अंजू और मेनका सहित विभिन्न संकायों की छात्राएं मौजूद रहीं।