11जेएनडी06: राजकीय माध्यमिक विद्यालय में योग करते विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
- फोटो : राजकीय पालीटेक्निक एलिया।
जींद। युवा मंडल हैबतपुर के तत्वावधान में राजकीय माध्यमिक विद्यालय, हैबतपुर में योग शिविर का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन आदि योगासनों का अभ्यास कराया गया। उनके शारीरिक व मानसिक लाभ बताए गए।
प्राचार्य सुमन देवी और युवा मंडल के उप प्रधान संजय कुमार ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया के सिद्धांत को अपनाने के लिए योग अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि नियमित योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि एकाग्रता भी बढ़ती है। इस अवसर पर जसबीर, अनीता, राजेंद्र और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।