फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर महिला को अपने अधिकारों की जानकारी जरूरी : कविता शर्मा

Tue, 11 Nov 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी06 : राजकीय महाविद्यालय में व्याख्यान में मौजूद छात्राएं। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ व कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं में कानून जागरूकता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना व समाज में समानता और न्याय की भावना को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं के आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की पहली शर्त है अपने अधिकारों की सही जानकारी। उपप्राचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने कहा कि कानूनी साक्षरता से ही महिलाएं अन्याय और भेदभाव के विरुद्ध सशक्त आवाज उठा सकती हैं।
इसमें मुख्य वक्ता अधिवक्ता कविता शर्मा ने छात्राओं को घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, और कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम जैसे कानूनों के बारे में बताया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. प्रेम पूनम ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को न केवल जागरूक करते हैं बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में भी प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें