फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं का आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक : डॉ. मीनू

विज्ञापन
30जेएनडी14: सेल्फ मेकअप कार्यशाला में प्रशिक्षण लेते हुए। स्रोत संस्थान। - फोटो : 1
विज्ञापन
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की ओर तीन दिवसीय सेल्फ मेकअप कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं का आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है और इस प्रकार की कार्यशालाएं उनके व्यक्तित्व निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला के प्रथम दिन करनाल से आई प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट युविका ने छात्राओं को स्किन केयर, बेस मेकअप, डेली मेकअप और पार्टी मेकअप से जुड़ी बारीकियों को समझाया।
साथ ही मेकअप से जुड़ी आम गलतियों और उनसे बचने के उपाय भी बताए। छात्राओं की ओर से पूछे गए प्रश्नों का उन्होंने सहजता से समाधान किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मीना ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्राओं में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वयं को सुसज्जित करने की सही जानकारी आज की युवतियों के लिए उपयोगी कौशल बन चुकी है, जिससे वे भविष्य में स्वरोजगार की ओर भी कदम बढ़ा सकती हैं।
इस अवसर पर कनिका, अनुज, रेणु बाला, आरती शर्मा, मुकेश, कमलजीत, प्रमिला, रीना, सविता, नेहा एवं निवेदिता सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का वातावरण सकारात्मक और उत्साहपूर्ण रहा। महिला प्रकोष्ठ द्वारा यह कार्यशाला आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें