फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले की मंडियों में गेहूं की आवक 81 लाख क्विंटल पार, उठान सिर्फ 15.38 लाख

विज्ञापन
21जेएनडी34: जींद की अनाजमंडी में लगे गेहूं के ढेर। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिलेभर की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है। अब तक कुल 81 लाख 15 हजार 120 क्विंटल गेहूं मंडियों में पहुंच चुका है। मंगलवार को अकेले 7 लाख 26 हजार 180 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई।
विज्ञापन

खरीद प्रक्रिया भी तेजी से जारी है और अब तक 62 लाख 54 हजार 190 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। वहीं, उठान का कार्य भी गति पकड़ रहा है, जिसके तहत अब तक 15 लाख 38 हजार 230 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है। प्रशासन ने व्यवस्था सुचारू होने का दावा किया है।
गेहूं खरीद को लेकर डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने निर्देश देते हुए कहा कि खरीदे गए गेहूं का समयबद्ध उठान किया जाए, ताकि मंडियों में अनावश्यक दबाव न बने। मंडियों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडियों में लाएं, जिससे खरीद प्रक्रिया में तेजी बनी रहे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि उचाना में 72 हजार 531 मीट्रिक टन, पिल्लुखेड़ा में 36 हजार 535 मीट्रिक टन, जींद में 77 हजार 484 मीट्रिक टन, अलेवा में 26 हजार 133 मीट्रिक टन, सफीदों में 46 हजार 171 मीट्रिक टन, जुलाना में 63 हजार 284 मीट्रिक टन और नरवाना में 60 हजार 543 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है। उठान कार्य में भी प्रगति दर्ज की गई है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 33 हजार 063 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 60 हजार 853 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयरहाउस द्वारा 38 हजार 142 मीट्रिक टन तथा एफसीआई द्वारा एक हजार 792 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें