जींद। लघु सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। भागखेड़ा निवासी जयपाल ने अविवाहित पेंशन के शिकायत दी, वहीं मनोहरपुर गांव के जगबीर ने कब्जा हटाने की मांग की। अजमेर बस्ती निवासी जयभगवान ने बरसात के दौरान जल निकासी की समस्या को लेकर शिकायत की। इन सभी मामलों में डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित आठ जन समस्याएं सुनीं और इनके शीघ्र समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
शिविर में बिजली, पेंशन, फैमिली आईडी, अवैध निर्माण, पुलिस, राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकायों से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान करें और समाधान की स्थिति से शिकायतकर्ता को अवगत कराएं।
इसके अलावा साइबर अपराध, सीवर लाइन, कब्जा जैसी शिकायतें सामने आईं। सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर दुरुपयोग किए जाने की शिकायत पर डीसी ने पुलिस को त्वरित जांच के निर्देश दिए।