11जेएनडी01: राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मंच पर अतिथियों का स्वागत करते राजकुमार गोयल। स्रोत स्वयं
जींद। अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चार व पांच जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज संगठन को लेकर मंथन हुआ। वहीं 36 बिरादरी के हर गरीब तबके तक समाज सेवा का फायदा पहुंचे ऐसे अनेकों प्रस्ताव भी पारित हुए।
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में समाज की मजबूती को लेकर मंथन हुआ साथ ही 36 बिरादरी के हर गरीब तबके तक समाजसेवा का फायदा पहुंचे ऐसे अनेकों प्रस्ताव भी पारित हुए। बैठक में कहा गया कि संगठन चाहे किसी भी बिरादरी का हो लेकिन उद्देश्य हर बिरादरी की समाज सेवा का होना चाहिए। बैठक के बाद राष्ट्रीय स्तर का अग्र अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। इसमें देश व विदेश की कुल 51 ऐसी महान विभूतियों को सम्मानित किया गया। जिनका अपने अपने क्षेत्र में विशिष्ठ योगदान रहा है और देश का नाम रोशन किया है। बैठक में महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रजनीश जैन, रामधन जैन, पवन बंसल, सावर गर्ग, सोनू जैन मौजूद रहे।
खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद