फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इप्सिता ने 98.8 प्रतिशत अंक के साथ जिले में किया टॉप

Wed, 15 Apr 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी33: इंडस स्कूल के विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य खुशी जताते हुए। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जिले के 70 से अधिक सीबीएसई स्कूलों के 4849 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

घोषित परीक्षा परिणाम में इंडस पब्लिक स्कूल की इप्सिता सिंह ने जिले में टॉप किया है। इप्सिता ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। अन्वी अग्रवाल ने 98.6प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, मानवी 98.4 प्रतिशत के साथ तृतीय, देवांशी 98.2 प्रतिशत के साथ चतुर्थ और आराध्या रानी 98 प्रतिशत अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहीं।
आईटी में 24, हिंदी में दो, सामाजिक अध्ययन में दो और विज्ञान में एक विद्यार्थी ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। परिणाम की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

वहीं मोतीलाल नेहरू पब्लिक विद्यालय की इशिका ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शिनिका ने 97.2 प्रतिशत मेहुल व रुद्राक्षी ने 95.8प्रतिशत और विवेक ने 95.6 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंध समिति ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।

महाराजा अग्रसेन स्कूल के 78 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। छात्रा अमूल्य ने 97.8 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान, हर्षिता ने 93.8 प्रतिशत द्वितीय स्थान, तृतीय स्थान पर रही पूर्णिमा 93.6 प्रतिशत अंक, चतुर्थ स्थान पर रहे अंशु ने 93.4 प्रतिशत अंक और पांचवें स्थान पर रहे मानवी ने 92.8 प्राप्त किए।

अनु और हिमानी ने संस्कृत में 100 में 100 अंक पाए
गोहाना रोड स्थित श्री लज्जा राम बसेशर दास गुरुकुल विद्यापीठ के 23 विद्यार्थियों में से 14 ने मेरिट सूची में स्थान बनाया। प्राचार्य सीमा वत्स ने बताया कि अनु कुमारी और हिमानी ने संस्कृत में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। चेयरमैन राजेश स्वरूप महाराज ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें