फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आईपीएस कुलदीप सिंह होंगे जींद के नए एसपी

Wed, 23 Apr 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी10-आईपीएस कुलदीप सिंह।
विज्ञापन
जींद। 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह जींद के नए एसपी होंगे। इससे पहले वह डीसीपी के पद पर एनआईटी फरीदाबाद में सेवाएं दे रहे थे। लगभग दो वर्ष पहले जींद में एएसपी के पद पर नशे के खिलाफ अभियान में बेहतर काम किया था। आज भी जिले के लोग और स्कूली बच्चे नशे के खिलाफ चलाए अभियान को लेकर आईपीएस राजेश कुमार को याद करते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने सोमवार रात को 55 आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था। इनमें जींद के एसपी राजेश कुमार भी थे। सरकार ने जींद से उनका तबादला नूंह कर दिया है। उनकी जगह आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह जींद एसपी की बागडोर सौंपी है। गन्नौर, सोनीपत के रहने वाले आईपीएस कुलदीप सिंह ने बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनका वर्ष 2019 में भारतीय पुलिस सेवा में चयन हो गया था। आईपीएस कुलदीप सिंह जिला हिसार, जींद के नरवाना और पानीपत में बतौर एएसपी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। फरीदाबाद से पहले नूंह में एडिशनल एसपी के तौर पर नियुक्त थे। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के संबंध में भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें