फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आईपीएस आकाश गोयल को अग्रवाल समाज ने किया सम्मानित

विज्ञापन
02जेएनडी31: फुल माला पहनाकर आकाश गोयल को अग्रवाल समाज ने किया सम्मानित। संवाद
विज्ञापन
जींद। यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईपीएस के लिए चयनित हुए जींद के आकाश गोयल के सम्मान में शहर के एक निजी स्कूल में अग्रवाल समाज ने सम्मान समारोह किया। इसमें सामाजिक संस्थाओं के सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल हुए। इन सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आकाश गोयल व उनके पूरे परिवार को सम्मानित किया।
विज्ञापन

नवनियुक्त आईपीएस आकाश गोयल से अनुरोध किया कि जिस प्रकार शहर में सैकड़ों सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि अपने-अपने स्तर पर हर समाज की भलाई के काम कर रहे हैं। उसी तर्ज पर वह भी आईपीएस बनने के बाद हर जरूरतमंद आदमी की सहायता जरूर करे। इस अवसर पर राजकुमार गोयल, डॉ. गोपाल गोयल, डॉ सुशील मंगला, डॉ. रजनीश जैन, पीसी जैन, सावर गर्ग, सुरेश गर्ग, पवन बंसल, सुरेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें