फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 13 मार्च को हांसी में होने वाली रैली का दिया न्योता

Sun, 01 Mar 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी32-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी संगठन की घोषणा हो चुकी है और अधिकांश पदों पर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। अब समय है कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर जागरूकता बढ़ाएं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।
विज्ञापन

वह रविवार को पब्लिक धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला 13 मार्च को हांसी में आयोजित होने वाली रैली का न्योता देने पहुंचे थे। यह रैली जजपा के संस्थापक डाॅ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाते हुए रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि कुछ नेता ऐसे कार्यों का श्रेय ले रहे हैं, जो सामूहिक प्रयास से पूरे हुए थे। उन्होंने कहा कि गैबी साहब के तालाब का कार्य स्थानीय लोगों के सहयोग से हुआ, लेकिन अब उस पर व्यक्तिगत दावा किया जा रहा है। दुष्यंत ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान वह चंद्रशेखर को लेकर डॉ. अंबेडकर लाइब्रेरी गए थे, लेकिन अब उसका नाम बदलकर अटल के नाम पर कर दिया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बलवान दनौदा, जिलाध्यक्ष जोरा सिंह डूमरखा, सुरेंद्र बेलरखा, ईश्वर नैन और बिट्टू नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें