01जेएनडी29-सेक्टर-6 में स्थित महाराज अजमीढ देव मंदिर में हवन करते हुए सोनी समाज के लोग। स्रोत
जींद। सेक्टर-6 में स्थित महाराज अजमीढ देव मंदिर में मेढ सुनार सभा की तरफ से हवन यज्ञ कर शांति और भाईचारे की एकता बनाए रखने की प्रार्थना की। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान चार मार्च को महाराज अजमीढ भवन एवं सुनार धर्मशाला में होली मिलन कार्यक्रम में फूलों की होली खेलने का निर्णय लिया।
इस दौरान प्रधान सत्यनारायण सोनी की अध्यक्षता करते हुए बढ़ते सोने और चांदी के भाव पर केंद्र सरकार से रोक लगाने की मांग की गई। उन्होंने सोमवार को विधानसभा में पेश किए जाने वाले वित्तीय वर्ष 2026-2027 के बजट में आम जनता को राहत देते हुए स्वास्थ्य एवं शिक्षा के बजट में बढ़ोतरी करने तथा जींद शहर के विकास हेतु विशेष परियोजना के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान करने की मांग भी की गई।
लिव-इन में रहने की अनुमति प्रदान करने वाले कानून पर विचार करने का प्रस्ताव पारित कर उक्त रद्द किया जाए। इस अवसर पर महासचिव राममेहर वर्मा, वरिष्ठ उपप्रधन नरेश सोनी, उपप्रधान रमेश वर्मा, कृष्ण पटवारी, सचिव नरेंद्र भामा, वित्त सचिव गौरव सोनी, सचिव महाबीर सोनी, महेंद्र वर्मा तथा मनफूल वर्मा मौजूद रहे।