फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हिंदी भाषा और हरियाणवी संस्कृति से रूबरू कराया

Wed, 11 Mar 2026 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी19-केएम महाविद्यालय में आयोजित सत्र में भाग लेती केरल की छात्राएं। स्रोत संस्थान - फोटो : एजेंसी पर लगी महिलाओं की लाइन।
विज्ञापन
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय में चल रहे छह दिवसीय नव लेखन शिविर के दूसरे दिन विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की गईं। गैर हिंदी भाषी क्षेत्र के विद्यार्थियों को हिंदी भाषा और हरियाणवी संस्कृति से रूबरू कराया जा रहा है। अध्यक्षता प्रोफेसर सज्जन कुमार ने की।
विज्ञापन

दूसरे दिन केरल से आए विद्यार्थियों और शिक्षकों को हरियाणा की स्कूली शिक्षा और संस्कृति से परिचित कराने के लिए पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सुलेख प्रशिक्षक एवं राष्ट्रपति अवाॅर्डी सुरेश चौहान ने विद्यार्थियों को हिंदी वर्णमाला की संरचना और सुलेख की बारीकियां बताई गईं।
उन्होंने बताया कि अक्षरों का सही निर्माण और लेखन शैली भाषा को प्रभावी बनाती है। तीसरे सत्र में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से आए प्रोफेसर डॉ. रामनरेश मिश्र ने विद्यार्थियों को भाषा विज्ञान की बारीकियों, व्याकरण, उच्चारण और मात्राओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से आई विषय विशेषज्ञ डॉ. गीतू धवन ने विद्यार्थियों से कहानी लेखन करवाया और कहानी के मौलिक तत्वों पर चर्चा की। रोहतक से आई विदुषी रीना सिंधु ने सोशल मीडिया पर लेखन की संभावनाओं और आधुनिक दौर में इसके प्रयोग के बारे में बताया।
वहीं कालिंदी कॉलेज दिल्ली की डॉ. आरती पाठक ने कविता की भूमिका, विषय चयन और प्रस्तुति की विधियों पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. सुल्तान सिंह और हिंदी शोधार्थी संघ के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार कनक ने किया। अंत में प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने सभी विषय विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश श्योकंद, कविता, सुमन, डॉ. सुनील, उषा शर्मा, रूबी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें