08जेएनडी39: कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद
सफीदों। राजकीय पीजी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्राचार्या डॉ. तनाशा हुड्डा की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर मनीता व डाॅ. रुचि भारद्वाज ने किया। इसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
प्राचार्या डाॅ. तनाशा हुड्डा ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ उन्हें स्वावलंबी भी बनना होगा। महिलाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है।