22जेएनडी10-जैन स्थानक के पीछे बन रही गली। संवाद
उचाना। नपा के पुराने भवन के पीछे वर्षों से बंद पानी की डिग्गी एरिया में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के साथ वार्ड के लोगों, राहगीरों के बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सी भी रखेगी। यहां आसपास की गलियों का निर्माण भी होगा। लगभग दस लाख रुपये इंटरलॉकिंग टाइल्स व अन्य के कार्य पर खर्च होंगे। काफी समय से बंद पानी की डिग्गी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के साथ गली निर्माण की मांग की जा रही थी। अब श्री एसएस जैन सभा स्थानक, ब्रह्माकुमारी सेंटर, नपा के पुराने भवन के पीछे वाली गलियों का निर्माण नपा करवा रही है।
राजेश, रमेश, राजेंद्र ने कहा कि जो पानी की डिग्गी कई वर्षों से बंद है। मिट्टी डलवाकर इसे बंद तो कर दिया गया है। यहां पर जब पानी की किल्लत थी तो डिग्गी से ही पानी लोग लेकर जाते थे। महिलाएं कपड़े धोती थीं। अब काफी समय से बंद पानी की डिग्गी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के साथ लोगों के बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सी लगाने की मांग की जा रही थी। गली निर्माण की मांग भी की जा रही थी। ये मांगे अब पूरी हो गई है। नपा ने गली निर्माण का काम शुरू करवा दिया है।
गली निर्माण का काम शुरू हो चुका है। बंद पानी की डिग्गी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। सभी कामों पर आठ से दस लाख रुपये खर्च होंगे। काम यहां शुरू हो चुका है। -सत्यवान, जेई नपा, उचाना।
22जेएनडी10-जैन स्थानक के पीछे बन रही गली। संवाद