22जेएनडी30-मृतक विशाल युवक का फाइल फोटो।
सफीदों। सफीदों-असंध मार्ग पर स्थित गांव पाजू मोड़ के पास रविवार देर रात बाइक के आगे अचानक साड़ आ गया। टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यवक की पहचान वार्ड-1 निवासी 27 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विशाल गांव दनौली के पास स्थित एक हैचरी में काम करता था। रात को वह बाइक पर सावर होकर हैचरी से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सफीदों-असंध मार्ग पर स्थित पाजू मोड़ के पास पहुंचा तो उसकी बाइक के आगे साड़ आ गया। उससे टकराने से विशाल बाइक सहित सड़क पर गिर गया। चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
22जेएनडी30-मृतक विशाल युवक का फाइल फोटो।