मिशन के डायरेक्टर की तरफ से आयुष विभाग को भेजा गया पत्र।
- फोटो : Jind
नेशनल हेल्थ मिशन के तहत जिला आयुष विभाग में कार्यरत कंप्यूटर असिस्टेंट सिकंदर सिंह को नेशनल हेल्थ मिशन के मिशन डायरेक्टर ने चार्जशीट करने के निर्देश दिए हैं। डायरेक्टर ने अपने पत्र में कहा कि उनकी नियुक्ति नियमों तथा पूरे प्रोसेस के तहत नहीं हुई है।
नेशनल हेल्थ मिशन के मिशन डायरेक्टर ने 23 जून को हरियाणा आयुष के डायरेक्टर जनरल को लिखे पत्र में कहा कि जींद के आयुष विभाग में कार्यरत कंप्यूटर असिस्टेंट सिकंदर सिंह की जो एनएचएम के तहत भर्ती हुई है, वह नियमों तथा प्रोसेस के तहत नहीं हुई है, इसलिए उन्हें हरियाणा सिविल सर्विस रूल सात के तहत चार्जशीट किया जाए। सिकंदर सिंह की नियुक्ति एनएचएम के तहत हुई थी। फिलहाल वह जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय में कार्यरत हैं। सिकंदर सिंह की नियुक्ति को लेकर पहले ही सवाल उठ रहे थे। अब एनएचएम मुख्यालय ने इनकी नियुक्ति को अयोग्य करार देते हुए इनको चार्जशीट करने के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल उनके पास इस प्रकार का कोई पत्र नहीं आया है। आयुष मुख्यालय से जो निर्देश आएंगे, उनके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. सुशीला सिंह, जिला आयुर्वेद अधिकारी।