फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की रिपेयर की जगह हो रही खानापूर्ति

विज्ञापन
19जेएनडी18: जुलाना के अस्पताल में दीवारों में उगे पीपल के पौधे, जहां पर कर दी गई पुताई। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग की हालत बेहद खराब हो चुकी है। भवन की छत से सरिया स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और कई स्थानों पर कंक्रीट के टुकड़े गिरने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से भवन की मरम्मत के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी लेकिन मरम्मत कार्य की वर्तमान स्थिति को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि रिपेयर की जगह पुट्टी लगाकर खानापूर्ति की जा रही है।
भवन की दीवारों से ईंटें बाहर दिखाई दे रही हैं और छत पर सरिया भी दिख रहा है। कई जगह बड़ी-बड़ी दरारें आई हुई हैं।दरारों को भी पुट्टी से ही भरा जा रहा है।
विज्ञापन

अभी जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सों के कमरों की रिपेयर का काम चल रहा है। जहां पर दीवारों में पीपल के पौधे उगे हुए हैं। पौधों को उखाड़ने की बजाए सीधी पुताई की जा रही है।
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार काम में लापरवाही बरत रहा है। कई बार कर्मचारियों ने काम बंद करने के लिए भी बोला लेकिन ठेकेदार ने काम बंद नहीं किया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांग की है कि इमारत की रिपेयर का काम सही ढंग से किया जाए।
विज्ञापन

वर्जन

मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि काम में लापरवाही बरती जा रही है जांच की जाएगी। - राजकुमार नैन, एक्सईएन पीडब्लूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें