फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए किया प्रेरित

Fri, 28 Feb 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी20: नशा मुक्ति पर जागरुकता रैली निकालते हुए स्वयं सेवक। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय अलेवा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ 25 फरवरी को कॉलेज प्राचार्य वीना कुमारी के निर्देशन में किया गया। यह शिविर 25 फरवरी से तीन मार्च तक अलेवा गांव में आयोजित किया जा रहा है। इसमें विविध जागरूकता कार्यक्रम, स्वैच्छिक सेवा, रैलियां व सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

शिविर के तीसरे दिन वीरवार को आयोजित शिविर में योगाचार्य सूर्यदेव ने स्वयंसेवकों को योग का प्रशिक्षण दिया और रेडक्रॉस के बारे में जानकारी दी। इसके बाद डॉ. पवन कुमार ने औद्योगिक क्षेत्रों में आवश्यक कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) के बारे में छात्रों को जागरूक किया। दोपहर बाद नशा मुक्ति पर एक जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। इसके बाद सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) अलेवा में चिकित्सकों ने एनएसएस वॉलंटियर्स को नशा मुक्त समाज बनाने, एचआईवी एड्स से बचाव, टीबी जैसी बीमारियों की रोकथाम व लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के नोडल डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सात दिवसीय शिविर युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। आगामी दिनों में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता रैलियां, सामुदायिक सेवा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इससे छात्रों में समाज सेवा की भावना को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें