जींद। जिले में प्रदूषण नियंत्रण नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए आरटीए विभाग की ओर से पेट्रोल पंपों और प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक जिले के 21 पेट्रोल पंपों की जांच की जा चुकी है। सभी पेट्रोल पंपों पर नो पीयूसीसी, नो फ्यूल के पर्चे लगाए गए हैं। साथ ही कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वाहनों में ईंधन डालने से पहले उनके प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) की वैधता जांचें।
विज्ञापन
सोमवार को आरटीए की टीम ने जिले के नौ पीयूसीसी केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें से दो केंद्र बंद मिले, जबकि एक केंद्र पर प्रदूषण जांच करने वाली मशीन खराब पाई गई। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों के आधार पर संबंधित केंद्रों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आरटीए कार्यालय के निरीक्षक बलजीत सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर अंकुश लगाना और वाहन चालकों को वैध प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जागरूक करना है। संवाद