अलेवा। स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने स्वास्थ्य सेवा की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने तथा नियमित टीकाकरण के तहत नगूरां, हसनपुर, दिल्लूवाला, रायचंदवाला गांव का निरीक्षण किया।
इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने गर्भवती और लोगों को 0-5 वर्ष तक के बच्चों को जानलेवा बीमारी जैसे काली खांसी, गलघोटू, दिमागी बुखार, टेटनेस, पोलियो, दस्त, खसरा, निमोनिया तथा टीबी आदि की रोकथाम के लिए टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वह गर्भवती महिलाएं जिनमें खून की कमी है, सर्दी के मौसम में पालक, बथुआ, मेथी, गाजर, चुकंदर, हरी पत्तेदार सब्जियां, गजक तथा फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियमयुक्त गोलियों का सेवन करें, ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रहें। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर गलघोटू तथा टेटनेस के टीके लगाने के लिए प्रेरित किया। गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली औपचारिक सुविधाएं जैसे खून, बीपी, शुगर, आरएच फैक्टर, ब्लड ग्रुप, बुखार, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, बलगम की जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि स्वास्थ्य विभाग की जनहित के लिए चलाई योजनाओं का लाभ लेना चाहिए, ताकि जीवन को स्वस्थ बनाया जा सके। इस अवसर पर एएनएम हरिता, सुनीता, संतोष, नवीन, रीनू शर्मा, सुषमा, संजय कुमार, विनोद कुमार, कुलदीप, आशा वर्कर सुनीता दलाल, सुमन, प्रोमिला, मीना, बाला, सीमा, धर्मदेई, मुकेश मौजूद थे।
24जेएनडी04: नगूरां आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को टीकाकरण करती एएनएम संतोष। संवाद