10जेएनडी13: सीआरएसयू में छात्र सम्मेलन में मौजूद संगठन सदस्य। स्रोत संगठन
जींद। जननायक जनता पार्टी के छात्र संगठन इनसो का का छात्र सम्मेलन 23 अप्रैल को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में होगा। शुक्रवार को प्रभारी जयवीर ढांडा ने छात्रों के साथ बैठक कर सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया।
जजपा युवा विंग के प्रदेश महासचिव विकास सिहाग और छात्र नेता मिलाप नायडू ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष दीपक मलिक शिरकत करेंगे।
सिहाग ने कहा कि दिग्विजय चौटाला लगातार युवाओं की आवाज बनकर छात्र संघ चुनाव और योग्यता के आधार पर रोजगार की मांग उठा रहे हैं। उन्होंने सरकार पर रोजगार के नाम पर केवल झूठी घोषणाएं करने और युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। संवाद