फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा पर दें जोर, तभी मिलेगी सफलता : कर्ण प्रताप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। युवा भाजपा नेता कर्ण प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान समय कंप्यूटर और तकनीकी शिक्षा का युग है ऐसे में विद्यार्थियों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तकनीकी रूप से दक्ष विद्यार्थी ही भविष्य में सफलता हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


वे नरवाना के राजीव गांधी पॉलिटेक्निक कॉलेज के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति का ऐसा आभूषण है जिस पर किसी अन्य का अधिकार नहीं हो सकता। शिक्षा के प्रकाश से युवा पीढ़ी का जीवन उज्ज्वल होता है और असफलता का अंधकार स्वयं दूर हो जाता है।
अभिभावकों से भी उन्होंने बच्चों की शिक्षा में अधिक निवेश करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य व स्टाफ ने मुख्य अतिथि का शाल व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर नरेश अत्री, सतीश सैनी, सुनीता भ्याण, संजीव गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें