फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो ने शिक्षामंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते इनसो कार्यकर्ता। - फोटो : bureau
विज्ञापन
इनसो ने शिक्षामंत्री का पुतला फूंकालंबे समय से प्रदेश में भंग छात्र संघ चुनावों को अप्रत्यक्ष रूप से कराने के सरकार के फैसले के विरोध में नरवाना केएम कॉलेज के गेट पर इनसो प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप नैन और प्रदेश महासचिव नरेंद्र श्योकंद के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का पुतला फुंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इनसो प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप नैन ने कहा की इस प्रकार अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव कराने से छात्र हितों का हनन है। कॉलेज छात्रों को कॉलेज अध्यक्ष चुनने का अधिकार सीधा होना चाहिए।
विज्ञापन


नैन ने कहा कि अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए शर्तें लगाकर सरकार केवल और केवल अपनी सरकार के बलबूते पर कालेज और यूनिवर्सिटीज में अपनी पार्टी का रुतबा बनाना चाहती है। इनसो सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा करती है और सरकार से इस फैसले को बदलने की मांग की। इनसो के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव जाखड़ ने कहा की इस प्रकार अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव कराने से छात्र हितों का कत्ल है। इस मौके पर इनसो नरवाना अध्यक्ष विकास नैन, कॉलेज अध्यक्ष कपिल घसो, शहरी अध्यक्ष प्रदीप चौपड़ा, उपाध्यक्ष कश्मीरा नैन, गौरव मोर, रणवीर चौपड़ा, प्रदीप लौन, सुंदर, मनीष बामल, सागर, नरेश चौपड़ा, रविंद्र चौपड़ा, प्रदीप चौपड़ा सहित कई इनसो कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें