जींद। चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा विश्वविद्याल की ओर से जारी किए गए स्नातक कोर्सों के परीक्षा परिणाम को गलत बताकर इनसो ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर कुलपति को ज्ञापन सौंपा।
इनसो के प्रधान मोनू मलिक ने आरोप लगाए कि विश्वविद्यालय ने जो परिणाम जारी किया है वह गलत है। इसमें हिंदू कन्या कॉलेज की अधिकतर छात्राओं को फेल या फिर टॉपर को कम अंक दिए गए हैं। इसके कारण कोई भी विद्यार्थी इस परिणाम से संतुष्ठ नहीं है। इसको लेकर कुलपति डॉ. रणपाल सिंह से विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर के परिणाम की दोबारा से जांच करवाने की मांग की। विद्यार्थियों को डॉ. रणपाल सिंह ने आश्वासन दिया कि परिणाम की जांच करवाई जाएगी। इस पर इनसो नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र परिणाम को रिवाइज नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर इनसो नेत्री पूनम रेढू, अंकुश सिहाग, कॉफी, ज्योति, सोनिया, पूजा, आरती, रितु, सोनम व गरिमा मौजूद रहीं।