फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे इनेलो कार्यकर्ता, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
एसडीएम राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपते इनेलो कार्यकर्ता। अमर उजाला - फोटो : Jind
विज्ञापन
लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इनेलो के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रभारी रामफल कुंडू ने कहा कि सरकार कि गलत नीतियों के कारण आज पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे फसलों के लागत मूल्य में भारी वृद्धि हुई है। सरकार एक तरफ तो किसानों की आय दोगुना करने की बात करती है और दूसरी ओर कृषि इनपुट जैसे डीजल, कीटनाशक दवाइयां, उपकरण की कीमतों में भारी वृद्धि करके किसानों की कमर तोड़ रही है। आज प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी की दर 28.1 प्रतिशत है। जिससे स्पष्ट है सरकार कि नीतियां पूरी तरह से युवाओं के खिलाफ हैं। आज प्रदेश का युवा उच्च डिग्रियां लेकर ठेेकेदार के यहां 10 से 12 हजार रुपये की नौकरी करने के लिए मजबूर हैं। इस मौके पर सुमित्रा देवी, वेद सिंह मुंडे, सुखजिंद्र सिंह, पप्पू रेढू, अंग्रेज नैन दनौदा, बलराज नगूरां, राजमोहन राणा, कृष्ण लाठर, प्रदीप नैन, शमशेर ढांडा, संदीप परमार, संतरो जागलान, बलवान सिंह, लखविंद्र चहल, विजेंद्र रेढू मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो नंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें