06जेएनडी42-सैनी धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन में मौजूद इनेलो नेता। स्रोत कार्यकर्ता
जींद। सैनी धर्मशाला में शुक्रवार को इनेलो का जिला स्तरीय युवा सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक अर्जुन सिंह चौटाला रहे। इसकी अध्यक्षता जिला युवा के अध्यक्ष राजेश बूरा ने की। उन्होंने कहा कि 2029 में इनेलो की सरकार बनाएंगे और अभय सिंह चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।
विधायक अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगाकर के बुजुर्गों के सम्मान भत्ते के रूप में दी जानी वाली पेंशन काटने का षड्यंत्र रचा है। यह सम्मान भत्ता चौ. देवीलाल ने वृद्धों के सम्मान के लिए शुरू किया था लेकिन पहले इसके ऊपर कांग्रेस सरकार में भूपेंद्र हुड्डा और भजनलाल ने कैंची चलाने का काम किया।
अब सरकार बुजुर्गों के सम्मान भत्ते के पीछे पड़ी हुई है और कोई ना कोई बहाना लगा करके वृद्धावस्था पेंशन को काटने का काम कर रही है। इसके विरोध में इनेलो 20 फरवरी को पंचकूला में धरना-प्रदर्शन होगा। आज युवा दर-दर की ठोकरें खा रहा है। चयन की बजाय रिजेक्शन पॉलिसी के तहत हरियाणा प्रदेश की सरकार युवाओं को बेरोजगारी में धकेल रही है। इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी, युवा प्रभारी प्रदीप गिल, साहिल कसवां, रामफल कुंडू, विजेंद्र रेढू, मोहित दलाल, बलराम खापड़, पवन सुलहेड़ा, मंदीप बिरवाल आदि मौजूद रहे।