फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पेंशन कटौती के विरोध में 20 फरवरी को पंचकूला में इनेलो का विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
09जेएनडी06: इनेलो जिला कार्यालय में नव नियुक्त पदा​धि​कारियों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत करते
विज्ञापन
जींद। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) कर्मचारी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में जिला संयोजक जयप्रकाश दहिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन हलका प्रधान पप्पू रेढू ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलवान सिंह दोदुवा व जिला प्रधान विजेंद्र रेढू ने घोषणा की कि पेंशन कटौती के विरोध में 20 फरवरी को पंचकूला में बुजुर्गों के साथ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार आय स्रोत और जटिल नियमों के आधार पर बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन में कटौती कर उनका अपमान कर रही है। अब तक लगभग 75 हजार बुजुर्गों की पेंशन बंद की जा चुकी है। इनेलो किसी भी सूरत में पेंशन कटौती बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं कर्मचारी सेल की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। रामप्रकाश मुद्गल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। महावीर पिलानिया, गजे सिंह बांगड़, राजकुमार, राजकपूर पांचाल, कुलबीर मलिक, प्रदीप खुड़निया, निर्मल लोहान, अतुल कुमार और अमृत सिहाग को उपाध्यक्ष बनाया गया।
फूल कुमार सरोहा को प्रधान महासचिव और शिवकुमार शर्मा, मनपाल, अंतराम बैरागी, जितेंद्र, देवेंद्र सांगवान, सुनहरा पटवारी, फूल कुमार और बदन सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा रामकुमार मोर को संगठन सचिव, सुरेंद्र शर्मा, चिराग कौशिक, रामभगत, श्रीकृष्ण, रामरूप सैनी, श्रीकृष्ण दहिया, बलराज खटकड़ और ईश्वर सिंह को सचिव नियुक्त किया गया। सुभाष चंद्र को कोषाध्यक्ष और मुकेश सेन को प्रचार सचिव बनाया गया।
हल्का स्तर पर वेद प्रकाश सरोहा (नरवाना), डॉ. रघुवीर सिंह (जींद), मुकेश कुमार (सफीदों), ईश्वर खटकड़ (उचाना) और मास्टर जयसिंह (जुलाना) को हल्का प्रधान नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सुमित्रा देवी, बीसी सेल के प्रदेश संयोजक जयकुमार, एससी प्रदेश प्रभारी वेद मुंडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें