फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महंगाई के खिलाफ इनेलो एक जून को जिला स्तर पर करेगी प्रदर्शन

विज्ञापन
29जेएनडी25-बिल्लू पेगां फार्म हाऊस पर हुई बैठक में मौजूद इनेलो कार्यकर्ता। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
जींद। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में एक जून को जिला स्तर पर प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को बिल्लू पेगां के फार्म हाऊस पर इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता हलका अध्यक्ष बिल्लू पेगां ने की और मुख्य रूप से पार्टी के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र रेढू ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की तरफ से एक जून को सभी जिला प्रभारियों एवं हल्का प्रधानों तथा कार्यकर्ताओं को सुबह दस से 11 बजे तक जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदर्शन के दौरान इनेलो कार्यकर्ता उपायुक्तों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम जनता, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी एवं मध्यम वर्ग लगातार महंगाई की मार झेल रहे हैं। जिससे बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीवन कठिन होता जा रहा है। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। बिजली, पानी और परिवहन खर्च बढऩे से हर परिवार आर्थिक संक ट का सामना कर रहा है।
विज्ञापन

बिल्लू पेगां ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, जबकि खाद और कृषि से जुड़ी जरूरी वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। बेरोजगारी और कम आय के कारण गरीब एवं मध्यम वर्ग पर दोहरी मार पड़ रही है। वहीं दवाइयों और स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती कीमतें मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। इस अवसर पर बलराज नगूरां, भले राम श्योकंद, वेद अलेवा, सुरेंद्र मोर, शमशेर पेगां, सुरेश पेगां, सतीश शर्मा, सेवा बधाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें