उचाना। इनेलो एससी सेल के प्रदेश सचिव एवं पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन महाबीर दरोली ने पार्टी के सभी पद से इस्तीफा दे दिया। पूर्व सीएम एवं इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा को अपना त्यागपत्र भेज दिया है।
पूर्व चेयरमैन ने दुख जताते हुए कहा कि वे दिन-रात 35 वर्षों तक इनेलो के लिए मेहनत करते रहे, मगर उनको जो मान-सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपने भाईचारे से बात कर अन्य पार्टी जॉइन करेंगे।