जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आचार संहिता का पालन प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता की अवहेलना किसी भी रूप में न हो, ताकि जिले में चुनाव शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने पांचों विधानसभा के संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का दृढ़ता से पालन करवाएं। उन्होंने कहा कि सी-विजिल एप पर आने वाली शिकायत का 100 मिनट के अंदर समाधान करना अनिवार्य है।