फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ताऊ देवीलाल की मूर्ति लगाने का इनेलो ने किया विरोध

विज्ञापन
24जेएनडी12-मूर्ति स्थापना मामल को लेकर एसपी से मिलकर आते हुए इनेलो कार्यकर्ता। स्रोत कार्यकर्ता - फोटो : credit
विज्ञापन
जींद। उचाना के गांव सुदकैन खुर्द में पूर्व प्रधानमंत्री देवीलाल की मूर्ति स्थापना का इनेलो ने विरोध किया है। मूर्ति दुष्यंत चौटाला की ओर से भेजी गई थी। महापुरुषों की मूर्ति स्थापना कोई भी करे इनेलो उनका सम्मान करती है। यदि मूर्ति फर्जी हो या चेहरे के साथ मिलान ना खाती हो। कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसपी कुलदीप सिंह से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजेंद्र रेढू ने बताया कि मूर्ति में देवीलाल के अक्ष नहीं मिल रहाे ऐसी प्रतिमा की स्थापना जो उनसे मेल नहीं खाती हो, यह गलत है। ताऊ देवीलाल जैसे विश्व सत्र के नेता जिनको सभी राजनीतिक दल, सभी जातियों के लोग, सभी धर्म के लोग आदर और सम्मान के भाव से याद करते हैं।
उनकी मांग है कि फर्जी मूर्ति की स्थापना करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उस मूर्ति को कब्जे में लेकर स्थापना को रोका जाए। कार्यकर्ता ईश्वर सिंह खटकड़ ने सदर थाना नरवाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रभारी रामफल कुंडू, जयकुमार पवार, पप्पू रेढू, प्रदीप गिल, जयनारायण जिलेदार, प्रो. बलवान सिंह, शमशेर तलोडा, भलेराम श्योकंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें