फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इनेलो ने अनाज मंडियों में खोले किसान कष्ट निवारण केंद्र

विज्ञापन
02जेएनडी27-अनाज मंडी में खोला गया किसान कष्ट निवारण केंद्र। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
जींद। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने जिला की अनाज मंडी में किसान कष्ट निवारण केंद्र खोले हैं। जींद की अनाज मंडी में दुकान नंबर 50, जुलाना अनाज मंडी में किसान सेल के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह लाठर की दुकान नंबर 210 पर केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

पिल्लू खेड़ा अनाज मंडी में पार्टी के वरिष्ठ साथी प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव जोगिंद्र कालवा की दुकान नंबर-02 पर यह केंद्र बनाया गया है। सफीदों अनाज मंडी में पार्टी के पूर्व में रहे हलका अध्यक्ष राजमोहन राणा की दुकान नंबर 135 पर केंद्र खोला है।
वंही जुलाना हलका से पूर्व प्रत्याशी रहे प्रो.धर्मेंद्र ढुल का पार्टी हाईकमान की ओर से इनेलो राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर फूल-मलाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बिजेंद्र रेढू ने कहा कि प्रो. ढुल के आने से पार्टी को जिले में मजबूती मिलेगी। इस मौके पर जिला प्रभारी पूर्व विधायक रामफल कुंडू, प्रधान पप्पू रेढू, सुमित्रा देवी, जयकुमार पंवार, वेद सिंह मुंडे, प्रदीप गिल, जयनारायण जिलेदार, लालसिंह बीबीपुर, सुदेश कंडेला, संतरो जागलान, शमशेर तलोडा, जेपी दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें