फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा ने हरियाणा में बनवाई भाजपा की सरकार : अभय

Sat, 23 Aug 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी30-जुलाना में रैली के लिए न्यौता देते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी जुलाना (जींद)। शुक्रवार को इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला जुलाना पहुंचे और हलका स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली चौधरी देवीलाल जयंती कार्यक्रम के लिए लोगों को निमंत्रण दिया। चौटाला ने कहा कि भाजपा की सरकार तीसरी बार कैसे बन गई, यह तो दूसरी बार भी नहीं बनानी थी। हुड्डा ने एफआईआर के डर से ही हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवाई।
विज्ञापन

दूसरी बार ही हरियाणा की जनता ने मन बना लिया था कि भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। केवल 40 सीट ही जीत पाई थी, लेकिन 10 सीट आप लोगों ने ऐसे लोगों को जिता दी थी जो कह तो ये रहे थे कि हम इनको यमुना पार करके आएंगे। उन लोगों ने आपके साथ विश्वासघात करके भारतीय जनता पार्टी की दूसरी बार भी सरकार बनवा दी। आप लोगों के साथ उन्होंने धोखा और विश्वासघात किया। जिन लोगों ने आपके साथ विश्वासघात किया है तीसरी बार आप लोगों ने उन्हें सबक सिखाने का काम कर दिया है।
अभय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आप लोग तो कांग्रेस को जिताना चाहते थे लेकिन हुड्डा साहब एक षड्यंत्र के तहत बीजेपी को सत्ता में लाना चाहते थे। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई थी।
विज्ञापन

हुड्डा को डराया गया और फिर उसने भाजपा के नेताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया। उचाना हलके से चौधरी वीरेंद्र सिंह के लड़के बृजेंद्र को हराने के लिए उचाना में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तीन कैंडिडेट खड़े कर दिए जो कहीं न कहीं बृजेंद्र के वोट काट दें।
उसका नतीजा यह निकला कि एक ऐसा व्यक्ति जीत गया जो भारतीय जनता पार्टी की टिकट लेकर आया था। इस तरह से भी हुड्डा ने बीजेपी की मदद करने का काम किया। वरिष्ठ नेता कृष्ण लाठर और सतीश नैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें