जुलाना। पंजाबी धर्मशाला में सोमवार को इनेलो की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत सिंह सिंधु ने की। इसमें महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी भी विशेष रूप से पहुंची।
हलका प्रधान कृष्ण लाठर ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर वार्ड तक कमेटी का गठन किया जाएगा। सिंधु ने कहा कि इनेलो किसान व मजदूरों की हितैषी पार्टी है। आज तक किसी भी विधायक ने किसानों के पक्ष में इस्तीफा नहीं दिया लेकिन अभय सिंह चौटाला ने मजदूर व किसानों की लड़ाई में सत्ता का मोह त्याग दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चाटौला व अभय सिंह चौटाला 36 बिरादरी के लोगों के सच्चे हितैषी हैं। 25 सितंबर की रैली जींद में हो सकती है, इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। इस मौके पर रमेश ढिगाना, चट्टान सिंह, बलबीर, बिरखाराम, रामकला दलाल, रणधीर भी मौजूद रहे।