फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डेंगू और मलेरिया के खिलाफ किया जागरूक

Fri, 09 May 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी01-डेंगू और मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्व
विज्ञापन
जींद। रामगढ़ और खेड़ा रामराय गांव में स्वास्थ्य कर्मियों ने नुक्कड़ सभाएं करके मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुपरवाइजर जगदीश ने कहा कि बुखार आने पर तुरंत रक्त की जांच करानी चाहिए और उचित इलाज लेना चाहिए। उचित आराम व संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। मलेरिया बुखार में कंपकंपी के साथ बुखार आता है। इससे बचाव के लिए कहा कि पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
विज्ञापन

सोते समय नीम के पत्तों का धुआं करें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। गड्ढों को मिट्टी से भर दें, ताकि उनमें पानी एकत्रित नहीं हो। टंकी और कूलर के पानी को सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करें। इस मौके पर सुरेंद्र, कुलदीप, बजरंग, संदीप और विकास मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें